फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raj Bhawan Golf Course would be helpful to players: Paul

खिलाड़ियों के लिए मददगार होगा राजभवन गोल्फ कोर्स : पॉल 

Sat, 28 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sat, 28 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Raj Bhawan Golf Course would be helpful to players: Paul
गवर्नर्स कप गोल्फ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। राज्यपाल डा. कृष्णकांत पॉल ने शुक्रवार सुबह राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित तीन दिनी 14वीं ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2016’ का टी-ऑफ शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स खिलाड़ियों के लिए मददगार होगा। उन्होंने कहा कि वह राजभवन गोल्फ कोर्स को गोल्फ के शौकीन खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोल्फ मे रुचि रखने वाले स्थानीय प्रतिभाओं विशेषकर स्कूली बच्चों को इस खेल में प्रशिक्षित करने के लिए पहली बार निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था  की गई है। राज्यपाल की पहल पर इस बार 22 मई को इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस पहल से गोल्फ को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हुई गोल्फ की प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों के 125 से अधिक गोल्फर्स नैनीताल पहुंच गए हैं। इनमें से पहले दिन 52 गोल्फर्स ने हिस्सा लिया। इनमें दो बालिकाएं भी शामिल थीं। 73 वर्षीय सीनियर खिलाड़ी एवीएम केके सैंगर, 10 वर्षीय राघव कालरा और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर 11 वर्षीय अग्रिमा मनराल भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी खिलाड़ियों ने पहले दिन 18 होल्स खेले। इनमें से 20 बेस्ट ग्रॉस खिलाड़ियों को फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल शनिवार को प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे। 95 वर्षीय सुपर वेटर्न गोल्फर जीएस मजीठिया और अन्य सुपर वेटर्न खिलाड़ी भी नैनीताल पहुंचे हैं। खिलाड़ियों को राज्य की संस्कृति से परिचित कराने के लिए शनिवार शाम राज्य अतिथि गृह में रंगारंग कार्यक्रम होंगे।


इस मौके पर राज्यपाल के सचिव अरुण ढौंडियाल, पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, कुमाऊं मंडलायुक्त एएस नयाल, डीआईजी पीएस सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, राज्यपाल के एडीसी(पी)/गोल्फ क्लब के सचिव डा. वाईएस रावत, एडीसी आर्मी मेजर अनुज राठौर, गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटायर्ड) हरीश साह, केएमवीएन के जीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed