फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rains, debris and fallen trees disrupt traffic in Nainital

Nainital News: नैनीताल में दुश्वारियों की बारिश, मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rains, debris and fallen trees disrupt traffic in Nainital
नैनीताल। नगर में बुधवार को हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मंगलवार देर रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश अगले दिन सुबह 11:30 बजे तक जारी रही। लगातार बारिश से नाले उफान पर आने के साथ शहर की कई सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के चलते हल्द्वानी रोड पर ताकुला के पास सड़क पर पेड़ गिर गया जबकि नैनागांव के समीप पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर आ गए। इससे दोनों स्थानों पर यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में जवानों ने ताकुला में पेड़ को काटकर सड़क से हटाया जिसके बाद मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु कराया गया। वहीं, नैनागांव और रूसी के पास भी पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान बस और टैक्सी चालकों ने भी सड़क से पत्थर हटाने में सहयोग किया। बाद में एनएचएआई की जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को पूरी तरह खोल दिया गया। वहीं, भवाली रोड पर भी सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि जेसीबी की मदद से पेड़ को दोपहर 12:30 बजे तक हटा दिया गया। एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि सड़कों पर यातायात सामान्य कर दिया गया है। बारिश से तल्लीताल में मॉल रोड के पास, हल्द्वानी रोड पर धर्मशाला के पास जलभराव के कारण आवाजाही में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन



वीरभट्टी के पास हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, एक घंटे तक यातायात बाधित
ज्योलीकोट। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरभट्टी के पास बुधवार शाम करीब 5:15 बजे पेड़ अचानक जड़ समेत उखड़कर मलबे के साथ हाईवे पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात ठप हो गया। मार्ग बंद होने के कारण भवाली की ओर जाने वाले वाहनों को नैनीताल मार्ग से भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। कटर मशीन की सहायता से पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे तक मार्ग को सुचारु किया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ लंबे समय से गिरने की स्थिति में था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठ दिनों में पांच इंच बढ़ा जलस्तर
जुलाई में रोजाना बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के कारण कई बार जलभराव की स्थिति शहर में बनती है। हालांकि इस बारिश ने झील के जलस्तर को बढ़ा दिया है। बुधवार को झील का स्तर 83.5 फीट दर्ज किया गया है। बारिश के कारण बीते आठ दिनों में झील का जलस्तर पांच इंच बढ़ा है।

नालियों की सफाई नहीं होने से जगह-जगह भर रहा पानी
बरसात शुरू होने के बावजूद शहर में नालियों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी जमा हो रहा ह जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मल्लीताल मॉल रोड और हल्द्वानी रोड पर नालियों में रेता-बजरी जमा होने से पानी भर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग नालियों की सफाई नहीं करा पाए हैं। एसडीएम नवाजिश खलिक ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, हनुमानगढ़ी क्षेत्र में बंद कलमठों की सफाई कर दी गई है जिससे वर्षा जल की निकासी सुचारु हो गई है। एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि बंद कलमठों से मलबा हटा दिया गया है और बारिश में सड़क पर मलबा जमा होने पर सफाई की जाएगी।

पत्थर गिरने से परेशान रहे यात्री
गरमपानी/धानाचूली (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग में कनवाड़ी की पहाड़ी पर बुधवार को बारिश के चलते मलबा और पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि मलबा गिरते समय सड़क पर वाहन नहीं चल रहे थे। वहीं नौणा की पहाड़ी से भी पत्थर गिरते रहे। गरमपानी में नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर भी एक पत्थर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इधर धारी, धानाचूली और मुक्तेश्वर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से गधेरों और नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।



नैनीताल में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में नौ जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भूस्खलन क्षेत्रों में मार्ग में मलबा आने से यातायात बाधित होने की स्थिति में गिरे पेड़ों और मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, मोबाइल नंबर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।


शेरनाला उफान पर आने से एक घंटे तक बद रहा आवागमन
गौलापार (नैनीताल)। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग स्थित शेरनाला बुधवार सुबह 8 बजे उफान पर आ गया। इससे करीब एक घंटे तक छोटे वाहन फंसे रहे। अधिशासी अभियंता एडीबी पीडब्लूडी बबीता सक्सेना निर्माणाधीन शेरनाले का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के बाद उन्होंने दोपहिया वाहनों को पुल से गुजरने का आदेश दिया। बताया कि भारी वाहनों के लिए पुल को करीब एक सप्ताह बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। रात्रि में भारी वाहन पुल में प्रवेश न करें, इसके लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed