फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Radio collar will keep an eye on royal movements of tigers , Corbett Tiger Reserve

Nainital: रेडियो कॉलर से रहेगी बाघ की शाही चाल पर नजर, काॅर्बेट से सटे आबादी वाले इलाकों में हैं आ रहे

Tue, 15 Apr 2025 01:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 15 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

आबादी वाले क्षेत्रों में बार-बार पहुंच रहे बाघों पर रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूआईआई के साथ शोध किया जाएगा।

विज्ञापन
Radio collar will keep an eye on  royal movements of tigers , Corbett Tiger Reserve
बाघ (फाइल फोटो)

विस्तार

काॅर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे आबादी वाले इलाकों में आ रहे बाघों पर पार्क प्रशासन रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पार्क अधिकारी वर्ल्ड वाइड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) के साथ जल्द ही शोध करने जा रहे हैं। शोध के बाद ऐसे बाघों पर रेडियो कॉलर लगाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों में काॅर्बेट में बाघों के बढ़ते कुनबे के साथ ही पार्क से सटे आबादी वाले इलाकों में मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। अब अधिकारियों ने इन घटनाओं को कम करने के लिए योजना बनाई है। इसमें आबादी वाले क्षेत्रों में बार-बार पहुंच रहे बाघों पर रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूआईआई के साथ शोध किया जाएगा। शोध के बाद पार्क प्रशासन रेडियो कॉलर लगाने को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजेगा। प्रस्ताव पास होते ही ऐसे बाघों पर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बाघों की होगी मॉनिटरिंग
पार्क अधिकारियों के अनुसार, आबादी क्षेत्र में लगातार आ रहे बागों पर रेडियो कॉलर लगाने के बाद उनकी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। यह भी पता चल सकेगा कि क्षेत्र में कितने बाघों का मूवमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काॅर्बेट पार्क में 260 बाघों की है मौजूदगी
एनटीसीए हर चार साल में बाघों की गिनती करवाता है। वर्ष 2022 में काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में 260 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिला व्यक्ति, दिल्ली नंबर का वाहन

मानव वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए आबादी वाले क्षेत्रों में आने वाले बाघों पर रेडियो कॉलर लगाने की योजना है। शोध के बाद रेडियो कॉलर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, काॅर्बेट टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed