Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Person found dead in a car parked on roadside in Narkota Rishikesh-Badrinath Highway Rudraprayag News

Rudraprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिला व्यक्ति, दिल्ली नंबर का वाहन

Tue, 15 Apr 2025 12:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में एक व्यक्ति मिला। वाहन दिल्ली नंबर का है।

विज्ञापन
Person found dead in a car parked on roadside in Narkota Rishikesh-Badrinath Highway Rudraprayag News
कार में मृत मिला व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में चार दिन से खड़ी एक कार से दिल्ली निवासी एक व्यक्ति का शव मिला। वह बीते 10 अप्रैल को दो चचेरे भाईयों के साथ दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आया था। 12 अप्रैल को उसने दोनों भाईयों को भेज दिया था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 9 बजे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था मेघा कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नरकोटा में सड़क किनारे एक लाल रंग की कार में शव है और कार लॉक है। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के साथ श्रीनगर से फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet:  पंचायत एक्ट में संशोधन के लिए आज अध्यादेश ला सकती है सरकार, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर



पुलिस टीम ने वाहन किसी तरह खोलकर शव बाहर निकाला। वाहन नंबर के आधार पर मिले मोबाइल नंबर पर फोन किया तो किसी महिला ने फोन उठाया। बताया कि उसने कार एक ऑनलाइन एप के जरिये लगभग एक वर्ष पहले बेच दी थी। रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी मनोज नेगी ने डिटेल खंगाली तो मृतक के भाई से संपर्क हुआ। मृतक की पहचान अनूप सिंह (47) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सुल्तानपुर रोड, नार्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि अनूप सिंह अपने दो चचेरे भाईयों के साथ 10 अप्रैल को दिल्ली से कौसानी घूमने गया था। वापसी में 12 अप्रैल को रुद्रप्रयाग के समीप उसने अपने दोनों चचेरे भाईयों को वाहन से उतार दिया था और स्वयं ही कुछ दिन बाद दिल्ली लौटने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, जवाड़ी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 12 अप्रैल को लाल रंग का वाहन मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की तरफ जाता दिखा है।

मृतक के परिजन दिल्ली से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने कहा कि अनूप सिंह ड्राइवर था। मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी। बताया कि वाहन से शराब की दो खाली बोतलें मिली हैं। वाहन का एसी भी खुला था। पुलिस ने वाहन को रिकवरी वैन की मदद से हाईवे से हटाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed