{"_id":"60c120ca8ebc3e8de15b2453","slug":"queue-started-as-soon-as-liquor-shops-opened-bhimtal-news-hld4271729106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानें खुलते ही लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानें खुलते ही लगी कतार
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाजार खुला तो शराब की दुकानें भी खुल गईं। जिले में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हल्द्वानी में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ कम थी लेकिन बुधवार को करीब 80 लाख की शराब बिक गई। हल्द्वानी के आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि शहर में अंग्रेजी शराब की 13 और देसी शराब की 12 दुकानें हैं। लॉकडाउन के पहले शहर के ठेकों से 60 लाख प्रतिदिन की शराब बिकती थी। व्यवसायियों को भरोसा था कि लॉकडाउन के बाद ठेके खुलने पर दो गुना बिक्री होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बिक्री कम होने के दो कारण माने जा रहे हैं पहला कोविड कर्फ्यू में बार बंद होना और लोगों की खरीद शक्ति कम होना। (माई सिटी रिपोर्टर)
नैनीताल में बिकी 20 लाख से अधिक की शराब
नैनीताल। सरकार ने शराब की दुकान एक दिन के लिए खोलने की अनुमति दी तो बुधवार को सुबह से ही शराब की खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर में नैनीताल की दो विदेशी शराब की दुकानों में बीस लाख से अधिक की शराब बिक गई। दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर को अनिवार्य किया गया था।
इधर, पास के एक गांव की महिला भी शराब की लाइन में लग गई। काफी देर बाद लोगों ने उससे पूछा तो उसने कहा कि वह निशुल्क राशन लेने के लिए लाइन में खड़ी है। इस पर लोगों ने बताया कि यह शराब के लिए लाइन लगी है, जिस पर महिला मल्लीताल की ओर चले गई। (माई सिटी रिपोर्टर)