फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question on changing promotion list in two hours

दो घंटे में प्रमोशन सूची बदलने पर सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Question on changing promotion list in two hours
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने शुक्रवार को प्रमोशन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें पास कर्मचारियों की सूची प्रबंधन ने जारी कर दी। सूची जारी होने के दो घंटे बाद दूसरी सूची जारी कर प्रमोशन लिस्ट बदल दी गई। प्रमोशन सूची बदलने के कारण कर्मचारी संगठन ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सवाल उठाए हैं। रोडवेज प्रबंधन वरिष्ठता सूची गलत बनने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के काठगोदाम इंटर कॉलेज में नैनीताल रीजन के आठ डिपो के करीब 35 बुकिंग क्लर्क/परिचालकों ने सहायक कोषाध्यक्ष के पद की परीक्षा दी थी। करीब पांच बजे मंडलीय महाप्रबंधक कार्यालय ने चार सहायक कोषाध्यक्ष के परिणाम की घोषणा कर दी। इसके दो घंटे बाद परिणामों को बदलते हुए दूसरी सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने इस मामले में सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरी प्रकिया की जांच की मांग की है। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की गलत वरिष्ठता सूची बना दी थी। इस कारण परिणाम गलत जारी हो गए। जैसे ही जानकारी लगी तो वरिष्ठता सूची को सही किया गया। तब जाकर सही परिणाम जारी किए गए। उन्होंने कहा कि गलत वरिष्ठता सूची जारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed