{"_id":"698cd4c4ff963a848f034578","slug":"qrt-will-take-charge-during-the-fire-season-haldwani-news-c-238-1-shld1020-122615-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फायर सीजन में क्यूआरटी संभालेंगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फायर सीजन में क्यूआरटी संभालेंगी मोर्चा
विज्ञापन
नैतीताल। फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अपनी कमर कस ली है। विभाग की क्विक रिस्पांस टीम संवेदनशील क्षेत्रों में लगने वाली आग पर नजर रखने के साथ उस पर काबू पाएगी। विभागीय अधिकारी राेजाना मार्शल कंट्रोल रूम में जंगलों में आग लगने की जानकारी देंगे।
वन विभाग की ओर से जंगलों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग की जा चुकी है। अब 15 फरवरी से जून तक फायर सीजन रहेगा। जंगलों में आग लगने की आशंका को देखते वन विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। विभाग की ओर से जंगलों की आग को रोकने के लिए (क्यूआरटी) क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है जिसे संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। जंगल में आग लगने की घटना होने पर टीम तुरंत पहुंचकर आग बुझाएंगी। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ आग बुझाने के लिए तैयार किया गया है। सभी अधिकारियों को फायर सीजन के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश भी दे दिए हैं।
आग बुझाने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए वन पंचायतों व ग्राम पंचायतों के साथ भी बैठकें की गई हैं। ग्रामीणों और महिला समूह की महिलाओं को आग से होने वाले नुकसानों की जानकारी देने के साथ आग बुझाने की जानकारी भी दी गई है। वनाग्नि काबू करने में सहयोग और आग लगाने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
18 फरवरी को पाइंस क्षेत्र में होगा आग बुझाने का पूर्वाभ्यास
फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने और आग पर काबू पाने के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि 18 फरवरी को विभिन्न विभागों जैसे, स्वास्थ्य, दमकल, फायर वॉचर और अन्य विभागों के साथ मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें डिविजन के सभी रेंजों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।