फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Punjab beats everyone in the swimming pool

Nainital News: स्वीमिंग पूल में पंजाब ने सबको पछाड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab beats everyone in the swimming pool
गौलापार में हुुई एनडीआरएफ के जवानों की तैराकी स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से इंटर बटालियन स्वीमिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें तीन राज्यों की चार टीमों ने 11 इवेंट में हिस्सा लिया। लुधियाना (पंजाब) की 13वीं वाहिनी के तैराक पहले पायदान पर रहे।

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानसखंड परिसर में तैराकी मुकाबले शुरू हुए। बादलों और हल्की ठंडी हवा के बीच तैराकी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एनडीआरएफ के जवानों का जज्बा देखने लायक रहा। इसमें उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से एक-एक और पंजाब की दो टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में आठ-आठ जवान शामिल थे।
विज्ञापन

इसमें गदरपुर की 15वीं वाहिनी दूसरे, हिमाचल प्रदेश की की 14वीं वाहिनी तीसरे और बठिंडा पंजाब की 7वीं वाहिनी चौथे स्थान पर रही। सहायक कमांडेंट सुरेश जोशी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। कहा कि यह प्रतियोगिता फिटनेस और अनुशासन को बढ़ाने के साथ ही टीम भावना को भी मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed