फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public areas develop high Himalayas: Fadrik

उच्च हिमालय जन क्षेत्रों का विकास हो : फैड्रिक

Wed, 06 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 06 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Public areas develop high Himalayas: Fadrik

डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग की ओर से विभाग के व्याख्यान कक्ष में आयोजित 14वें पंडित नैन सिंह मेमोरियल व्याख्यान में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता पेरिस युनिवर्सिटी भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. फैड्रिक ने उच्च हिमालय जन क्षेत्रों में विकास के विकल्प तलाशने की वकालत की। उन्होंने फ्रांस के आल्प्स पर्वत श्रंखला और उससे लगे जन क्षेत्रों के विकास तथा पर्यटन के बारे में बताया।

विज्ञापन


श्री फैड्रिक ने कहा कि फ्रांस में भी हिमालय सरीखी पर्वत श्रंखलाएं हैं। वहां उच्च पर्वतों के जन क्षेत्रों का चारागाह, पशुपालन समेत पर्यटन के रूप में सदुपयोग किया जा रहा है। क्षेत्रों के विकास से वहां से न केवल पलायन रुका है, बल्कि पलायन कर चुके कई लोग लौटने भी लगे हैं। उन्होंने कहा कि एशिया में पहाड़ों की भौगोलिक, पर्यावरणीय, जैव विविधता को अर्थ व्यवस्था से जोड़ने के विकल्प तलाशने होंगे। बता दें कि फैड्रिक एशिया के छह देशों में संबंधित अध्य्यन कर रही फ्रांस की संस्था के सदस्यों में से एक हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रघुवीर चंद ने पंडित नैन सिंह की 15000 किमी की यात्रा और तिब्बत सर्वे तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान के बारे में बताया। कुविवि कुलपति प्रो. एचएस धामी ने वर्ष 2013 में केदारनाथ समेत प्रदेश में आई आपदा और नेपाल भूकंप का जिक्र करते हुए विषय विशेषज्ञों से व्यापक शोध का आह्वान किया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. गिरधर सिंह नेगी, डा. आशीष तिवारी, प्रो. जीएल साह, प्रो. पीसी तिवारी, डा. मनीषा तिवारी समेत प्राध्यापक, शोधार्थी और  विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन डा. रमेश जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed