फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Priyanka appeals to the voters of Tarai Bhabar and hills.

Nainital News: तराई भाबर, पहाड़ के वोटरों को साध गईं प्रियंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Priyanka appeals to the voters of Tarai Bhabar and hills.
जीवन कुमार
विज्ञापन


रामनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीरूमदारा में जनसभा के जरिए तराई, भाबर और पहाड़ के वोटरों को साधने का काम किया है। अपने चिर परिचित अंदाज में भाषण देकर जनसभा में आई जनता को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। जनता की नब्ज टटोलने के साथ ही सही गलत की नसीहत भी दे गईं।
प्रियंका गांधी ने रामनगर में पहली जनसभा को संबोधित किया। अपने 40 मिनट के भाषण में केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक तीखे प्रहार किए। उन्होंने केंद्र सरकार के मुद्दे हो या फिर प्रदेश सरकार के जन मुद्दों को चोट किया और जनता के सामने कांग्रेस की पांच न्याय, 25 गारंटी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही पीरूमदारा में गढ़वाली व कुमाऊंनी वोटरों को लुभाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जनसभा में आई जनता से मंच से सवाल पूछे और उनका जवाब भी दिया। यह अंदाज जनसभा में मौजूद जनता को काफी भाया। नसीहत देते हुए बोलीं कि चुनाव का समय है। आपको सोच विचार करने के बाद ही अपना वोट देना चाहिए। वोट देने से पहले अपने भविष्य को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा पर किए तीखे प्रहार
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए बोली कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस सरकार ने 75 सालों में कुछ नहीं किया। यदि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो आज देश में आईआईटी, एम्स, इसरो जैसे बड़े-बड़े संस्थान कहां से आए। अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया। एक तरफ पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का मनोबल तोड़ा है तो वहीं बढ़ती बेरोजगारी ने प्रदेश के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम जनसभा करने आए तो उनसे सवाल पूछे
प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा करने आए तो उनसे सवाल जरूर करें। पूछे कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी जैसे जघन्य कांड के आरोपियों को संरक्षण किसने दिया। उन्नाव में एक लड़की को भी सड़क पर जिंदा जला दिया जाता है, आरोपियों को संरक्षण किसने दिया, मणिपुर में फौजी की पत्नी के साथ बेशर्मी की हद पार करने वाला वीडियो बन जाता है, आरोपियों को संरक्षण किसने दिया। प्रधानमंत्री का मुंह नहीं खुलता। उन्होंने कहा कि एक तरफ महिला पहलवान सड़कों पर उतरने को मजबूर होती हैं तो वहीं आंदोलन के दौरान 600 किसान शहीद हो जाते हैं। पूरे किसान आंदोलन के दौरान चुप बैठी मोदी सरकार ने चुनावों को पास देखकर इस काले कानून को वापस तो ले लिया, परंतु किसानों के हित में कुछ नहीं किया।
कांग्रेस की योजनाओं की दी जानकारी
प्रियंका ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी। पेपर लीक पर सख्त कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में खाली पड़े 30 लाख पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएगी, युवाओं के लिए 5000 करोड़ का एक फंड बनाया जाएगा। ताकि स्टार्टअप के इच्छुक योग्य युवाओं को सहायता प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व प्रियंका के यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया।

तीनों प्रत्याशियों ने जनता को लुभाया
पौड़ी गढ़वाल सीटी से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने गढ़वाली भाषा में भाषण देकर जनसभा में आई जनता का मनमोह लिया। गणेश गोदियाल ने अपने अंदाज में जनता के समक्ष अपनी बात पहुंचाई। नैनीताल उधमसिंह नगर के प्रत्याशी प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा सीट से प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने भी जनता के समक्ष अपनी बात रख लुभाने का प्रयास किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने भाषण से प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed