फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Primary school road cut in Kyari

क्यारी में प्राइमरी स्कूल की सड़क कटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Primary school road cut in Kyari
रामनगर के क्यारी गांव में खिचड़ी नदी की वजह से कटी हुई सड़क। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पहाड़ों पर बारिश होने के चलते क्यारी गांव के बीच से गुजरने वाली खिचड़ी नदी में बाढ़ आने की वजह से प्राइमरी स्कूल क्यारी खाम की ओर जाने वाली कच्ची सड़क कट गई है। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खिचड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण स्कूल की सड़क कटने से क्यारी खाम व बंदोबस्ती का संपर्क कट गया है। नदी में बाढ़ की वजह से बिजली के ट्रांसफार्मर और पानी की लाइन दो दिन पहले बह चुकी है। ग्राम प्रहरी विनोद बुधानी ने बताया कि दो दिन पहले सड़क कटने की वजह चंदन सिंह मावड़ी, महेश सती, पूरन सती, नवीन सती आदि ग्रामीणों समेत क्यारी स्थित रिजॉर्ट के भी कई चौपहिया वाहन फंस गए थे। खिचड़ी नदी में पानी का बहाव कम होने के बाद सभी को सुरक्षित निकाला जा सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क बनाने, सीसी ब्लाक, जाल डालकर कच्चा आंतरिक संपर्क मार्ग बनाने की मांग की है। बताया कि हर साल बरसात के दिनों में ग्रामीणों को खिचड़ी नदी में आने वाली बाढ़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा ने बताया कि गांव में नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। वन क्षेत्र होने के चलते सड़क निर्माण के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed