फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations begin for the 2027 assembly elections in Uttarakhand

UK News: कुमाऊं में विधानसभा चुनाव के लिए फील्डिंग तैयार, नेताओं के टकराव नौकरशाहों पर पड़ा भारी; पढ़ें खबर

Mon, 13 Oct 2025 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:39 PM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने अगले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह जिलों में से चार के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदल दिया गया है, जिनमें से तीन को सचिवालय भेजा गया है।

 

विज्ञापन
Preparations begin for the 2027 assembly elections in Uttarakhand
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने 16 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही फील्डिंग सजाना शुरु कर दी है। रविवार को कुमाऊं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंडल के छह जिलों में से चार के डीएम बदल दिए गए हैं। इनमें तीन को कोई जिला न देकर सचिवालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन


केवल बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई को ही दोबारा जिला मिला है। कई एडीएम और एसडीएम को भी इधर से उधर किया गया है। इन तबादलों के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। अफसरों से सत्ता पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, विपक्ष के लगातार सवाल उठाने को इसकी वजह माना जा रहा है। कुमाऊं में कुछ जगहों पर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भी कई घटनाएं सामने आईं जिससे सरकार की काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन


विनोद गिरि गोस्वामी का महज 13 महीने में ही तबादला: पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गिरि गोस्वामी का महज 13 महीने में ही तबादला कर दिया गया। उन्होंने सात सितंबर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास बनाया गया है। उनके स्थान पर बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया है। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी पार्टी का एक पक्ष डीएम से नाराज था। बीते दिनों उन्होंने एक बड़े सरकारी कार्यक्रम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया था। जिले में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता को स्थगित करने के पीछे की एक वजह भी यही होने की चर्चा है। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने भी जिला प्रशासन के कार्यों पर कई बार सवाल उठाए थे। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने तो विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर डीएम पर उनका फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 
अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे को पीएमजीएसवाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अपर सचिव सूचना का जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें 13 महीने ही जिले की सेवा का मौका मिला। यहां पंचायत चुनाव के दौरान भिकियासैंण और द्वाराहाट में ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दिन हंगामा, मारपीट हुई। बीडीसी सदस्यों के गायब होने के मामले में कांग्रेसियों ने कई घंटे जाम लगा दिया था। हालांकि गायब सदस्य बाद में खुद ही वापस आ गए थे। कुमाऊं की लाइफ लाइन हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब में भूस्खलन की समस्या का समाधान नहीं हो सका। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत विपक्ष के कई नेताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed