{"_id":"5f9dd48b8ebc3e9ba20532aa","slug":"preparation-to-stop-the-entry-of-roadways-buses-in-the-city-sp-wrote-to-the-roadways-haldwani-news-hld4025397129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रोडवेज बसों का प्रवेश रोकने की तैयारी, एसपी ने रोडवेज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रोडवेज बसों का प्रवेश रोकने की तैयारी, एसपी ने रोडवेज को लिखा पत्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जाम से निजात पाने के लिए एसपी यातायात ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है। बताया कि सिंधी चौराहे से रोडवेज बस जाने से जाम बढ़ रहा है। ऐसे में बसों को शहर (मुख्य बाजार) से न वैकल्पिक मार्गों से कॉलटैक्स भेजा जाए।
एसपी यातायात राजीव मोहन ने बताया बरेली रोड पर सिंधी चौराहे से रोडवेज बसों के जाने से जाम लग रहा है। त्यौहार तक बाजार में भीड़ उमड़ेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर बताया गया है कि रोडवेज की बसों को कॉल टैक्स नैनीताल रोड से भेजने पर जाम नहीं लगेगा। गौलापार रोड तीनपानी से बसें बरेली रोड और रामपुर रोड की तरफ चली जाएगी। इस मुद्दे पर रविवार को बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।
बता दें कि अमर उजाला ने 30 अक्तूबर के अंक में जाम और कोविड-19 महामारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इन समस्याओं को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
बाजार में बढ़ाई गई फोर्स
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया बाजार में कई लोग बगैर मास्क घूम रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए छह अतिरिक्त उपनिरीक्षक बाजार में तैनात किए गए हैं। सीयीपू भी मास्क की जांच कर रही है।