फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for recruitment of 74 doctors in medical college

Nainital News: मेडिकल काॅलेज में 74 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Preparation for recruitment of 74 doctors in medical college
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, इसे दूर करने के लिए 25 जनवरी को इंटरव्यू होंगे। मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस और पीजी कोर्स संचालित होता है। मेडिकल छात्रों को पढ़ाने और अस्पताल में आने वाले रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों की कमी है। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा फोरेंसिक की तीन पीजी सीटों पर संकट उत्पन्न हो गय। साथ ही सर्जरी विभाग में पीजी की एक सीट कम हो गई है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल प्रबंधन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टरों की भर्ती की योजना बनाई है। इसके तहत विभिन्न विभागों में आठ प्रोफेसर, 31 एसोसिएट प्रोफेसर और 35 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जानी है। मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि डॉक्टरों की कमी है, इसके लिए इंटरव्यू रखे गए हैं। संविदा के आधार पर भर्ती होगी।
विज्ञापन



सर्जरी में 10 असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के सर्जरी विभाग में सबसे अधिक डॉक्टरों की जरूरत है। यहां पर दो एसोसिएट प्रोफेसर और दस असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है। इसके अलावा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में दो एसोसिएट प्रोफेसर और पांच असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed