फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pregnant woman given life by hanging himself from the ceiling fan

गर्भवती महिला ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान 

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
मानपुर पश्चिम में विवाहिता ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पंखे से नीचे उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान मृतका की डायरी में दो लाइन का स्यूसाइड नोट मिला है। विवाहिता ने लिखा था कि वह जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रही है। इसमें किसी का दोष नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



मानपुर पश्चिम निवासी फौजी गोधन सिंह बिष्ट के मकान में सिडकुल कर्मचारी गणेश कापड़ी अपनी पत्नी ज्योति कापड़ी (21) के साथ रहता है। सोमवार को गणेश पत्नी से यह कहकर निकला कि वह कुछ काम से देहरादून जा रहा है। मंगलवार सुबह ज्योति पड़ोस में रहने वाले चाचा नवीन चंद्र कापड़ी के घर मिलने के लिए गई। उसने वहां महिलाओं को बताया कि वह चार माह से गर्भवती है। बुधवार को उसे टीका लगवाना है।
विज्ञापन


 दोपहर में चाचा के बच्चे ज्योति से मिलने के लिए गए तो उसने कमरे में पंखे से फांसी लगा रखी थी। बच्चे उसे देखकर डर गए। उन्होंने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई इंदर सिंह राणा ने मौका मुआयना कर मजिस्ट्रेट को बुलाया। पूछताछ से पता चला कि पिथौरागढ़ जिले के अमोनी थल निवासी ज्योति की शादी 11 जून 2015 को गणेश के साथ हुई थी। गणेश भी पिथौरागढ़ जिले के सदगढ़ का रहने वाला है। जांच के दौरान ज्योति के मोबाइल में 15 मिस्ड काल मिले हैं। पुलिस ने मिस्ड कॉल के आधार पर पूछताछ कर मायके और ससुरालियों को बुलाया है। पुुलिस पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का इंतजार कर रही है। पता चला है कि मायके के लोग किसी काम से लखनऊ गए हैं। पति का भी मोबाइल स्विच आफ मिला है। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed