फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prayer meetings were held in churches on Christmas, cake was cut

Nainital News: क्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुई, केक काटा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Prayer meetings were held in churches on Christmas, cake was cut
सेंट जोन्स विद्यालय में क्रिसमस के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा और भक्तिगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। पादरियों ने लोगों को प्रभु यीशु के संदेश सुनाए और केक भी काटा।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित मैथोडिस्ट, तल्लीताल कैथलिक चर्च, राजभवन के पास सेंट फ्रांसिस होम, सेंटजोंस, सेंट निकोलस आदि गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। तल्लीताल स्थित कैथोलिक चर्च में फादर नवीन डिसूजा ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की तो मल्लीताल स्थित मेथोडिस्ट चर्च में फादर अजय हेरिशन ने यीशु से दुनिया की खुशहाली की कामना की। कैथोलिक चर्च के फादर नवीन डिसूजा ने बताया कि उन्होंने प्रभु यीशु से यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के विराम के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

देवीधूरा के पास मौना बाना ग्राम में भी अंग्रेजी शासनकाल में बने बाना चर्च में गांव के 18 परिवारों ने चर्च पहुंच कर प्रार्थना की। ज्योलीकोट से पादरी मौना-बाना गांव पैदल पहुंच कर प्रार्थना सभा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में भी हुए आयोजन
नगर के प्रसिद्ध होटल मनु महारानी, शेरवानी हिल टॉप इन, विक्रम विंटेज व नैनी रिट्रीट में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए और केक काटा गया। इस दौरान पर्यटकों को उपहार दिए गए। वहीं ऑल सेंट्स कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, सेंट मैरी कॉलेज, बिशप शा व सेंट जोसफ, सेंट जोंस विद्यालय के गिरजाघरों में भी क्रिसमस पर प्रार्थना सभा हुई। केक काटकर खुशियों का इजहार किया गया। सेंट जोंस में हुए कार्यक्रमों को प्रतिभागियों को उपहार भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed