फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The INDIA alliance has alleged that the names of 13 crore people were removed from the voter list.

Nainital News: इंडिया गठबंधन ने 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट हटाने का लगाया आरोप

Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The INDIA alliance has alleged that the names of 13 crore people were removed from the voter list.
नैनीताल। इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र की रीढ़ कही जाने वाली मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

तल्लीताल में हुई पत्रकार वार्ता में गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्हें सत्तारूढ़ दल का एजेंट बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल और अधिवक्ता कैलाश जोशी ने असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों, आदिवासियों व मुस्लिम समुदाय को जानबूझकर मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा इन गड़बड़ियों के खिलाफ उन्होंने आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आंदोलन की रूपरेखा के तहत छह अक्तूबर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में चुनावी गड़बड़ियों से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित समाधान की भी मांग की। वहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटू आर्य, महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, दुर्गा सिंह मेहता, डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
भीमताल(नैनीताल)। अखिल भारतीय नगर कांग्रेस भीमताल के नगर अध्यक्ष सतीश टम्टा के नेतृत्व में शुक्रवार को भीमताल में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने साथ ही केंद्र सरकार को लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डीके डालाकोटी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, हर्ष नौलिया, विनोद कुमार, पीसी नौगाई, कुमुद बृजवासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed