फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Online booking for Dhikala has opened for Indian tourists.

Nainital News: भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू हुई ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 03 Oct 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Online booking for Dhikala has opened for Indian tourists.
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढिकाला समेत अन्य जोन में मौजूद रात्रि विश्राम को 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसके लिए पार्क प्रशासन ने भारतीय पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही अगले तीन दिन फाटो में रात्रि विश्रााम की बुकिंग फुल हो गई।
विज्ञापन

हर साल मानसून सीजन को देखते हुए सीटीआर के ढिकाला समेत बिजरानी, ढेला और झिरना में रात्रि विश्रााम को बंद कर दिया जाता है। मानसून सीजन खत्म होने के बाद रात्रि विश्राम को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जाता है। इससे पूर्व पर्यटकों की बुकिंग का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन

पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की बुकिंग 90 दिन जबकि भारतीय पर्यटकों की बुकिंग 45 दिन पूर्व शुरू की जाती है। पूर्व में विदेशी पर्यटकों के लिए बुकिंग को खोला गया था। अब भारतीय पर्यटकों के लिए भी बुकिंग खोल दी गई है। तराई पश्चिमी वनप्रभाग के एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि चार अक्तूबर तक फाटो जोन में रात्रि विश्राम की बुकिंग फुल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed