फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pradhan Mantri Svanidhi Yojana is beneficial for small businesses

लघु व्यवसाईयों के लिए लाभकारी है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Svanidhi Yojana is beneficial for small businesses
नैनीताल। दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लघु व्यवसायियों के लिए सुअवसर है। योजना के तहत पूर्व में 10 हजार रुपये की ऋण योजना का लाभ उठाने तथा बैंक से क्लीन चिट प्राप्त करने वाले व्यवसायी अब 20 से 50 हजार रुपये तक ऋण ले सकेंगे।
विज्ञापन

सिटी मिशन मैनेजर जीतेंद्र राणा ने बताया कि बीते वर्ष 2021 मेें योजना के तहत नगर तथा समीपवर्ती क्षेत्रों के 91 वेंडर तथा लघु व्यवसायी इससे लाभान्वित हुए। इसमें भारत सरकार की ओर से सात फीसदी और प्रदेश सरकार की ओर से दो फीसदी अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत बैंक से क्लीन चिट प्राप्त करने वाले 36 लघु व्यवसायियों ने 20 हजार रुपये के लिए आवेदन किया। जिनमें से 27 लोगों को ऋण दिया गया है और नौ लोगों के ऋण आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। इसमें भी क्लीन चिट प्राप्त करने वाले 50 हजार रुपये ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

-इनसेट
शीघ्र होगा स्वनिधि महोत्सव
नैनीताल। सामुदायिक व्यवस्थापक चंदन भंडारी ने बताया कि योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए शीघ्र ही स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शीघ्र ही इसकी तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed