{"_id":"de1bc31261dae2ddf52f48cb9d22bf4e","slug":"potholes-in-the-road-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन वाली सड़क में गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन वाली सड़क में गड्ढे
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर हुए गड्ढे कब जान के दुश्मन बन जाएं इसका कुछ पता नहीं है। सड़क पर पानी रुकने की वजह से पूरा डामर उखड़ गया है और न जाने कितने लोग यहां गिरकर चोटिल हो गये हैं, लेकिन इस सड़क पर दोबारा डामरीकरण नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
दरअसल बात रेलवे स्टेशन वाली सड़क की ही नहीं बल्कि शहर की लगभग सभी सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे राहगीरों के लिये परेशानी का सबब बने हैं, लिहाज आज तक इन गड्ढों पर न तो लोक निर्माण विभाग की नजर पड़ी और न ही नगरपालिका की। जिससे सड़कों पर हुए गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में जब लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जबकि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास ने बताया रेलवे स्टेशन वाली सड़क पर हुए गड्ढों के बारे में सूचना आई है। जल्द ही सड़क को दुरुस्त करवा दिया जायेगा।
विज्ञापन