फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics of BJP in Bheemtal

भगवान हमारे नेतृत्व को समझ दें और वह टिकट कार्यकर्ता को ही दें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Politics of BJP in Bheemtal
भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी व्यक्ति को टिकट न देने को लेकर की बैठक। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भीमताल के एक होटल में बैठक की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वह पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करते हैं लेकिन टिकट अगर बाहर से आए व्यक्ति को दिया गया तो विरोध किया जाएगा। कहा कि विधायक के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जी जान से सेवा की है। यदि कुछ दिन पहले पार्टी में आए व्यक्ति को टिकट दिया गया तो विरोध करेंगे।
विज्ञापन

धारी की ब्लॉक प्रमुख आशा रानी और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पार्टी उस कार्यकर्ता को टिकट दे जो पार्टी की मजबूती के लिए काम करते आया हो। जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या, भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पार्टी को कार्यकर्ता को ही टिकट देना चाहिए। ताकि पार्टी पर विश्वास बना रहे। हालांकि बैठक में भीमताल, धारी और रामगढ़ से कार्यकर्ता कम नजर आए पर अधिकांश कार्यकर्ता ओखलकांडा ब्लॉक से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल, आलम नगदली, चतुर बोरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, रविंद्र कर्नाटक, दीवान मेहरा, खीम सिंह, शरद पांडे, आशु पाठक, आनंदमणि भट्ट, हेमा पढ़ालनी, बीना देवड़ी, दीपशिखा बिष्ट, पुष्पा मेलकानी, कलावती आर्या आदि मौजूद रहीं।
इधर, भाजपा की बैठक में शामिल न होने वाले कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह विधायक राम सिंह कैड़ा का पार्टी में पुरजोर स्वागत करेंगे। साथ ही अगर पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह उनके और भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे।

पार्टी जो फैसला करेगी उसका करूंगा सम्मान
भाजपा के केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। साथ ही पार्टी में शामिल होने से पूर्व निर्दलीय विधायक होने के बाद भी वह भाजपा के एसोसिएट सदस्य रहे हैं। भाजपा हाईकमान की ओर से जो भी फैसला किया जाएगा वह उन्हें स्वीकार होगा। - राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed