{"_id":"57bc9fa74f1c1b7f59d4fc47","slug":"polishing-42-million-in-nainital-road-rampur-road-patch-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड चमकाने में 42 करोड़, रामपुर रोड पर पैच वर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड चमकाने में 42 करोड़, रामपुर रोड पर पैच वर्क
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही इलाके में सड़क निर्माण में ही खेल हो रहा है। नैनीताल रोड को चमकाने के लिए 22 करोड़ खर्च कर दिए गए हैं। इसके अलावा 16 करोड़ का और प्रस्ताव है। वहीं, रामपुर रोड को सालों से केवल पैच वर्क कर ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इलाके की नैनीताल-बरेली रोड, कालाढूंगी और रामपुर रोड ही मुख्य है। इसमें नैनीताल रोड पर ‘सरकारों’ की खूब मेहरबानी रही है। 22 करोड़ काठगोदाम से मंडी तक सड़क को चौड़ा करने से लेकर सुंदरीकरण किया गया है।
विज्ञापन
चार करोड़ स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे। अब लोनिवि ने 16 करोड़ का और प्रस्ताव तैयार किया है, इसमें मंडी से तीनपानी तक सड़क को चौड़ा करने, बिजली पोल, पानी की लाइन आदि शिफ्ट की जाएंगे। इस तरह 42 करोड़ केवल नैनीताल रोड पर खर्च किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड को चौड़ा करने से लेकर राइडिंग क्वालिटी सुधारने पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये थे। लेकिन, रामपुर रोड को चौड़ा करने की बात दूर की है कि हॉटमिक्स करने का वर्षों से नहीं हुआ है। केवल लोक निर्माण विभाग पैच वर्क कर ही काम चला रहा है।
दस वर्षों से केवल रोड का चौड़ा करने, हॉटमिक्स करने की योजना बन रही है, लेकिन आज तक शासन से राशि जारी नहीं हो सकी है।
लोनिवि के ईई रणजीत सिंह रावत का कहना है कि नैनीताल रोड पर वाहनों का दबाव ज्यादा होता है, इसलिए राज्य योजना से सड़क चौड़ीकरण आदि पर खर्च किया गया है। रामपुर रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा है। उसके चौड़ीकरण की जरूरत है, जैसे ही शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, कार्य शुरू किया जाएगा।