{"_id":"57b75c5c4f1c1bc61a6eadce","slug":"policy-and-principles-will-continue-to-fight-bahuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति और सिद्धांतों की लड़ाई जारी रहेगी : बहुगुणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति और सिद्धांतों की लड़ाई जारी रहेगी : बहुगुणा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गईं। हरीश रावत विकास नहीं बल्कि विनाश कर रहे हैं। कांग्रेस को खत्म कर हरीश रावत कांग्रेस बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन अनसुनी होने पर अपने अंतरआत्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस छोड़नी पड़ी।
विजय बहुगुणा शुक्रवार को भाजपा की पर्दाफाश रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री स्वयंभू हो गए हैं।
विज्ञापन
उनके लिए नीति और सिद्धांतों के कोई मायने नहीं रह गए हैं। उनकी देखादेखी सरकार के बाकी मंत्री और कांग्रेसी विधायक भी अपना घर भरने में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शराब और खनन कारोबार से आमदनी कम हुई है।
विज्ञापन
इसकी सबसे बड़ी वजह गलत नीतियां और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने गलत तरीके से कार्य कर रहे स्टोन क्रशरों पर पेनल्टी लगाई थी, जिसे हरीश रावत सरकार ने खत्म कर दिया।
विजय बहुगुणा ने कहा कि केंद्र की नीतियां प्रदेश की जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं। पर्यटन और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत सिर्फ बयानबाजी कर केंद्र को कोसने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि राजनीति में प्रदूषण खत्म होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
बेटा चुनाव लड़ेगा या नहीं पार्टी तय करेगी
सितारगंज से बेटे साकेत बहुगुणा को 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ाने के सवाल पर विजय बहुगुणा ने कहा कि इसका फैसला पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए सितारगंज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा। मुख्यमंत्री बनते ही हरीश रावत ने द्वेष की भावना से क्षेत्र का विकास ठप कर दिया। रैली में साकेत बहुगुणा भी शामिल थे।