{"_id":"65dfa78936520d5dd307496c","slug":"policemans-wife-out-of-custody-in-murder-of-young-man-haldwani-news-c-8-1-hld1023-317511-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक की हत्या में सिपाही की पत्नी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक की हत्या में सिपाही की पत्नी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
हल्द्वानी।
सिपाही की पत्नी से अवैध संबंध और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले प्रकाश की आठ फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बनभूलपुरा हिंसा की आड़ में घटना को अंजाम देने वाले कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह अन्य आरोपियों को तो पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन उसकी पत्नी अभी हत्थे नहीं चढ़ी है।
छैनेगांव सिन्हा भोजपुर बिहार निवासी प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज (25 वर्ष) पुत्र श्याम देव सिंह की नौ फरवरी को आंवला चौकी गेट के पास लाश मिली थी। खुलासा हुआ तो पता लगा कि चोरगलिया थाने में तैनात और ग्राम आलावृद्धि खटीमा का रहने वाले कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की पत्नी से प्रकाश के अवैध संबंध थे। उसने कांस्टेबल की पत्नी संग अंतरंग वीडियो बनाए लिए थे और लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने यह बात अपने कांस्टेबल पति को बताई और कांस्टेबल ने हत्या का षड़यंत्र रच डाला। उसने अपनी पत्नी, साले किच्छा निवासी प्रेम सिंह, शक्तिफार्म निवासी सूरज बाईन व बनभूलपुरा निवासी नईम खान के साथ मिलकर आंवला चौकी गेट के पास प्रकाश सिर में गोली मार दी। मामले में पुलिस ने कांस्टेबल की पत्नी को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला हाथ नहीं आई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि हत्यारोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।