फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police recovered girls missing in haldwani

Haldwani: छह दिन से लापता लड़कियां मिली, दोनों को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद; जानें पूरा मामला

Tue, 25 Jun 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 04:46 PM IST
सार

हल्द्वानी से लापता नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Police recovered girls missing in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से लापता हुईं दो बेटियों का छह दिन बाद सुराग लग गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानिए पूरा मामला?
छह दिन पहले बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से कक्षा नौ और 11वीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले समुदाय विशेष का एक 16 वर्षीय किशोर दोनों को भगाकर ले गया है। इस प्रकरण में शुक्रवार को बनभूलपुरा थाने में लोगों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन

रविवार को चौथे दिन भी जब नाबालिग छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा तो दोपहर 12 बजे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कार्तिक हर्बोला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नन्हें कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के कमल मुनि, शिवसेना के रूपेंद्र नागर, गौ रक्षक दल के जोगेंद्र सिंह राणा और बजरंग दल के पदाधिकारी एसएसपी पीएन मीणा से मिलने पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के नहीं मिलने पर लोग उन्हें बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी समेत तमाम पुलिस अधिकारी उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी तुरंत नहीं आ सकते। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर पुलिस और एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक एसएसपी नहीं आते तो वह उनका पुतला फूंकेंगे। शाम पांच बजे एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही दोनों नाबालिग छात्राओं की बरामदगी का आश्वासन दिया। जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed