{"_id":"57a630284f1c1bb61f2b89d4","slug":"poles-of-teacher-beating-student-insensible","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने की डंडे से पिटाई, छात्र बेसुध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने की डंडे से पिटाई, छात्र बेसुध
अमर उजाला ब्यूरो, मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में शिक्षक ने एक छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि वह बेसुध हो गया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आसपास के कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने प्रधानाचार्य से मामले की शिकायत करनी चाही, लेकिन प्रधानाचार्य उनकी बात सुनने के बजाय वहां से चले गए। बाद में अभिभावकों ने घायल छात्र को घर पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए पदमपुरी स्थित अस्पताल ले जाया गया।
राइंका पोखरी में शनिवार दोपहर में खेल के पीरियड में कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। मौके पर मौजूद शिक्षक ने कबड्डी में शामिल न होने वाले छात्रों से चेयर करने के लिए कहा तो बच्चे से चेयर करने लगे। छात्रों ने बताया कि तभी हिंदी की अध्यापिका ने पास में मौजूद गणित के शिक्षक के कान में कुछ बात कही। जिसके बाद शिक्षक गोपाल सिंह तेजी से छात्रों की ओर बढ़े और डंडे से वहां बैठे बच्चों की पिटाई करने लगे।
शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत योगेश दियोलिया के शरीर में कई जगह चोट आ गई और वह बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि उक्त शिक्षक द्वारा योगेश की तब तक पिटाई की गई जब तक कि वह गिर नहीं गया। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में कुछ छात्रों ने स्कूल से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही स्कूल में पहुंचे आसपास के लोगों ने प्रधानाचार्य ओम प्रकाश से वार्ता करनी चाही लेकिन प्रधानाचार्य ने हाथ खड़े कर दिए और कुछ भी कहने से बचते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
बाद में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने योगेश को घर पहुंचाया। जहां से उसे निजी वाहन में इलाज के लिए पदमपुरी स्थित अस्पताल ले जाया गया। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ता नवीन दियोलिया, निपुर्ण दियोलिया, नितेश, कमलेश, विनोद भट्ट, दिनेश आर्य, चंदन सिंह और कुंदन सिंह ने जब उक्त शिक्षक से बात करनी चाही तो उक्त शिक्षक सोमवार को बात करने की बात कहकर चले गए। इससे गुस्साए युवाओं और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट में धरना दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश का कहना था कि वह अभी हल्द्वानी जा रहे हैं।
लिहाजा इस मामले में वह सोमवार को ही कुछ जानकारी दे पाएंगे। इधर, छात्र की हालत गंभीर होने पर देर सायं उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के चाचा शंकर उसे एसटीएच लेकर आए हैं। छात्र योगेश की मां गंगा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा है। प्रधानाचार्य से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह लालकुआं स्थित अपने आवास पर आ गए है। गणित के शिक्षक गोपाल सिंह द्वारा छात्रा की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक द्वारा बच्चे की पिटाई कर उसे बेसुध करने संबंधी कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली जाएगी और शिकायत सही हुई तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- रघुनाथ लाल आर्य मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल