फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pilibhit lopsided match, losing to Rampur

एकतरफा मैच में रामपुर से हारा पीलीभीत

Tue, 07 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 07 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit lopsided match, losing to Rampur
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
 जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को रामपुर और उदयपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। नैनीताल में तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से मैच निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से शुरू हुआ। खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।    
विज्ञापन


डीएसए मैदान में पहला मैच चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर और कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत के बीच हुआ। पहले हाफ में रामपुर 2-1 से बढ़त बनाए हुई थी। चौथे मिनट में अभिषेक और 18वें मिनट में असीम ने गोल किया। पीलीभीत की ओर से 23वें मिनट में उवेश ने गोल किया। मध्यांतर बाद रामपुर की ओर से 37वें मिनट में असीम और 45वें मिनट में अभिषेक ने गोल किया। रामपुर ने 4-1 से यह मैच जीता।
विज्ञापन


उदयपुर ने रानीखेत को दी मात 
प्रतियोगिता का दूसरा मैच मेवाड़ यूनाइटेड उदयपुर और रानीखेत इलेवन के बीच मैच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। उदयपुर की ओर से 11वें मिनट में मनीष रावत और 20वें मिनट में अमित ने गोल किया। रानीखेत से 8वें मिनट में लोकेश चौैधरी और 23वें मिनट में धीरज वर्मा ने गोल किया। मध्यांतर बाद 56वें मिनट में सुमित जायसवाल ने उदयपुर की ओर से गोल किया। इस प्रकार उदयपुर ने यह मैच 3-2 से जीता। अंपायर मंजुल, प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार व ललित  साह थे। तकनीकी समिति में दीपक साह व रोहित साह जबकि तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे। मैच शुरूहोने से पूर्व डीएसए के प्रतिनिधियों व दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शोक सभा कर फुटबाल खिलाड़ी रॉबिन भारती और आईएएस अधिकारी अक्षत गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज के मुकाबले
- 3.30 चैंपियन बजे से वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे कोटा बनाम गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली
- 4.45 बजे से प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर बनाम डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed