फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Permission granted for Eid prayers at DSA ground

Nainital News: ईद की नमाज के लिए डीएसए मैदान में मिली अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Permission granted for Eid prayers at DSA ground
नैनीताल/भीमताल। आगामी ईद पर्व के लिए प्रशासन, पुलिस और अमन कमेटी की बैठक में डीएसए मैदान में नमाज और स्लाॅटर हाउस को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कहा कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज डीएसए मैदान पर होगी। कुर्बानी भी स्लाॅटर हाउस में की जाएगी। सोमवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में अमन कमेटी के सदस्यों ने 28 मई को ईद के दिन जल संस्थान से पर्याप्त पानी की व्यवस्था की मांग उठाई। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि कमेटी से वार्ता के बाद तय किया गया है कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्लाॅटर हाउस में ही की जाएगी। बैठक में एसडीएम नवाजिश खलिक, सीओ अंजना नेगी आदि रहे। भीमताल कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। कोतवाल राजेश यादव ने कहा कि 28 को होने वाली ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं, ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए डीएसए मैदान में अनुमति मिल गई है। यह जानकारी द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) ने दी। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने अंजुमन इस्लामिया नैनीताल को 28 मई के लिए मैदान आवंटित किया है। मैदान का उपयोग तय व्यवस्थाओं के अनुसार ही करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed