फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Performance and lockout

निगम दफ्तर में प्रदर्शन और तालाबंदी

Fri, 17 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 17 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Performance and lockout

वार्डों में सफाई व्यवस्था नहीं होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन एवं मुख्य गेट पर तालाबंदी की। पार्षद के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने मेयर और मुख्य नगर अधिकारी के इस्तीफे की मांग की। सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर निगम दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की धमकी दी।

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। अधिकतर वार्डों में हफ्तों तक सफाई कर्मचारी ही नहीं जाते हैं। वार्ड 23 और 24 में नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गुरुवार को पार्षद मो. गुफरान और लइक अहमद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सफाई की मांग को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। इसके बाद भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में कोई असर नहीं हुआ, जिस पर गुस्साए लोगों ने निगम के मुख्य गेट पर ही ताला जड़ दिया और मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल की इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पार्षद मो. गुफरान ने कहा कि निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। आम आदमी की शिकायत तो दूर खुद पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता उनसे जवाब पूछ रही है। पार्षदों ने कहा कि वार्डों में सफाई नहीं होती है। सफाई कर्मियों से जब पूछा जाता है तो वो झगड़ने को तैयार होते हैं। हड़ताल पर जाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की धमकी से डरा सहमा रहता है। शिकायत करने पर अफसर एक दूसरे पर टालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में जवाब देते हैं कर्मचारियों और संसाधनों की कमी है। मुख्य गेट पर तालाबंदी के दौरान लोगों ने कहा कि सफाई नहीं हुई तो निगम दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इस दौरान जावेद सिद्दीकी, निजाम खान, मो. उस्मान समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed