{"_id":"573e14f74f1c1bfd57ac773b","slug":"people-suffering-from-heat-low-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में लो वोल्टेज से बेहाल हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में लो वोल्टेज से बेहाल हैं लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 20 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहे तापमान के बीच भीषण गर्मी से त्रस्त जनता पर पावर कारपोरेशन की बदइंतजामी की दोहरी मार पड़ रही है। तमाम इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। भीषण गर्मी से परेशान लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। घर के भीतर रहना तो मुश्किल हो ही रहा है ऊपर से छत पर जाएं तो मच्छरों की वजह से लोग मुश्किल में हैं। क्षेत्रवासियों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या अधिक है। टीपी नगर और फुटकुआं सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या अधिक है। लो वोल्टेज के बीच लो बढ़ने और फ्लेक्च्वेशन की वजह से कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए हैं। जिससे लोगों को लाखों रुपये की चपत लग रही है। प्रभावितों ने कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या में सुधार के लिए कतई प्रयास नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के तल्ली हल्द्वानी, चांदनीचौक बल्यूटिया, नीलियम कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, वसुंधरा कालोनी, रामपुर रोड पंचायत घर आदि इलाकों में अधिक है। क्षेत्रवासियों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पावर कारपोरेशन के ग्रामीण डिवीजन के ईई से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पावर कारपोरेशन टाउन डिवीजन के ईई नवीन मिश्रा ने बताया कि लो वोल्टेज होने की वजह काशीपुर से सप्लाई होने वाली बिजली से आ रही है।
विज्ञापन
पावर ट्रांसमिशन ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी दे सकता है। बताया लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंक जाएगा, लेकिन लो वोल्टेज जैसी समस्या नहीं आएगी।
कोट===================
ट्रांसमिशन को शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि हर हाल में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। तकनीकी रूप से किसी तरह की खराबी आने की दशा में ही सुधार कार्य के लिए कभी कभार शटडाउन लिए जाते हैं। लो वोल्टेज जैसी समस्या ट्रांसमिशन की वजह से नहीं आई है। ट्रांसमिशन पावर कारपोरेशन को डायरेक्ट बिजली सप्लाई कर रहा है। लो वोल्टेज की समस्या बिजली का लोड बढ़ने और प्रभावित इलाकों में ट्रांसफार्मरों की कम क्षमता की वजह से हो सकती है।
- एनसी तिवारी मुख्य अभियंता पिटकुल