फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People struggled with traffic jam on Mall Road

Nainital News: मॉल रोड पर जाम से जूझे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
People struggled with traffic jam on Mall Road
नैनीताल। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे नगर की व्यस्त मॉल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाल यह रहा कि वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे और सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भीड़ बढ़ने के बाद अपर मॉल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इससे सुबह रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान मॉल रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन लगातार यातायात बाधित करते रहे। रोजाना सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण सड़क संकरी हो जाती है जिससे यातायात प्रभावित हो जाता है। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकालकर यातायात सुचारु कराया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी है। नगरवासियों ने प्रशासन से मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने, अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा पर्यटन सीजन में यातायात प्रबंधन मजबूत करने की मांग की है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मॉल रोड व अन्य सड़कों से पार्क वाहनों को हटवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो- 20 एनटीएल 01पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed