फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   people carrying empty utensils

Nainital News: खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
people carrying empty utensils
हल्द्वानी। गर्मी के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान राजपुरा के लोग खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हेमंत साहू, पुष्पा गोस्वामी, गणेश चंद्र, राधेश्याम कश्यप, टीका राम, विद्या देवी आदि मौजूद रहे। इधर, बेलबाबा क्षेत्र, बजूनियाहल्दू, हिम्मतपुर भगवानपुर तल्ला, दमुवाढूंगा और साबरी मस्जिद में भी जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी बांटा गया।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि बेलबाबा क्षेत्र में 50 परिवारों को निजी नलकूप की पाइपलाइन के माध्यम से पानी बांटा जाता है लेकिन बीते दिनों इस पाइपलाइन को बंद कर दिया गया जिससे अब वहां के लोगों पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को जल संस्थान की ओर से फुटकुआं स्थित सिंचाई नलकूप से पानी देने की व्यवस्था की गई लेकिन दोपहर में बिजली जाने के चलते कार्य पूरा नहीं हो पाया। बाद अब कार्य रविवार को पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचीं छह शिकायतें
हल्द्वानी। जल संस्थान के हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार को छह शिकायतें आईं। इस दौरान हिमालयन कॉलोनी और बैंक कॉलोनी में चार दिन से पानी नहीं आने से परेशान भूपेंद्र और हीराबल्लभ ने बताया कि उनकी कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है।

हल्दूचौड़ में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में लीकेज होने से पानी बह रहा है। वहीं, विभाग मामले में मौन बैठा हुआ है जिससे सैकड़ों लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article