फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients worried due to lack of doctors in almora and bageshwar

Uttarakhand: गर्भ में बच्चे की मौत का दुख और दर्द लेकर तीन शहरों में भटकी मां, 160 किमी दूर किया गया ऑपरेशन

Wed, 26 Feb 2025 11:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

बच्चे की आस लिए दर्द से कराहती मां को अपने ही शहर में इलाज नहीं मिल पाया। पेट में मृत बच्चे को लेकर अपने शहर बागेश्वर से अल्मोड़ा और फिर हल्द्वानी पहुंची अकेली मां का दर्द नहीं है। ऐसी परिस्थितियों से पहाड़ की हर महिला गुजरती है। 

विज्ञापन
Patients worried due to lack of doctors in almora and bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ के मरीजों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। एक ओर पहाड़ में डॉक्टरों की कमी और ऊपर से रेफरल सेंटर का तमगा ले चुके इन अस्पतालों में मरीज को भर्ती कराने से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। बच्चे की आस लिए दर्द से कराहती मां के लिए इससे बड़ा दुखदायी पल क्या होगा कि उसे अपने ही शहर में इलाज नहीं मिल पाया। पेट में मृत बच्चे को लेकर अपने शहर बागेश्वर से अल्मोड़ा और फिर हल्द्वानी पहुंची अकेली मां का दर्द नहीं है। ऐसी परिस्थितियों से पहाड़ की हर महिला गुजरती है। आगे भी ऐसा न हो इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।

विज्ञापन

बागेश्वर जिले में नदी गांव सैम मंदिर वार्ड निवासी 26 वर्षीय कविता भट्ट को सोमवार को दर्द उठने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चे की मौत का पता चलने के बाद महिला का ऑपरेशन करना जरूरी था लेकिन वहां महिला रोग विशेषज्ञ के अवकाश में होने के कारण उसे 70 किमी दूर हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। लेकिन अल्मोड़ा बेस अस्पताल से भी गर्भवती को फिर 90 किमी दूर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सोमवार रात हल्द्वानी पहुंची गर्भवती की जांचों के बाद मंगलवार शाम को ऑपरेट कर मृत बच्चे को बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन

मरीज के गर्भ में 37 सप्ताह का बच्चा था जो मृत अवस्था में था, उसे बाहर निकाल लिया गया है। गर्भवती की जान बच गई है। -डाॅ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed