फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patch work started on the road from Jyoalikot to Nainital

Nainital News: ज्योलीकोट से नैनीताल तक सड़क में पैच कार्य शुरू

Sat, 11 Jan 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Patch work started on the road from Jyoalikot to Nainital
नैनीताल। जल्द ही वाहन चालकों को ज्योलीकोट से नैनीताल तक सड़क के गड्ढों से निजात मिल जाएगी। एनएच की ओर से सड़क पर पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। बता दें कि नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जनता की मांग पर विभाग की ओर से काठगोदाम से ज्योलीकोट तक पैचवर्क पूरा कर दिया गया था, लेकिन ज्योलीकोट से नैनीताल तक सड़क के गड्ढे वैसे ही रहे। अब एनएच की ओर से इन गड्ढों को भी भरना शुरू कर दिया गया है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि जल्द ही सड़क के सभी गड्ढों को भर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर शुरू पैरापिट बनाने का कार्य
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर जगह-जगह टूटे हुए पैरापिट को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि 27 दिसंबर को अमर उजाला में 597 सड़क दुर्घटनाओं में 426 ने गंवाई जान शीर्षक से सड़क किनारे टूटे पैरापिट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एनएच विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे टूटे पैरापिट की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने नैनीताल-हनुमानगढ़ी से ताकुला तक टूटे हुए पैरापिट बना लिए हैं। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए टूटे हुए पैरापिटों को दोबारा बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैनीताल से ताकुला तक पैरापिट बनाए जा चुके हैं। शीघ्र ही सड़क में सभी डेंजर जोन में पैरापिट बना बना दिए जाएंगे। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed