{"_id":"601c69378ebc3e26b707412a","slug":"pass-residential-map-in-15-days-kaushik-haldwani-news-hld4136112177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिनों में आवासीय नक्शे पास करें: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिनों में आवासीय नक्शे पास करें: कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर आवासीय नक्शे पास करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर निकायों को शत प्रतिशत घर-घर से कूड़ा उठाने और कूड़ा का निस्तारण करने को कहा है।
कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में जिला विकास प्राधिकरण और नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उपाध्यक्ष रोहित मीणा और सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 2027 आवासीय मानचित्र के आवेदन मिले हैं, जिसमें से 1728 स्वीकृत कर दिए हैं, 22 पर आपत्ति और 34 आवेदन निरस्त किए गए हैं। शेष 243 पर कार्यवाही चल रही है। इसी तरह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 94 मानचित्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 34 को मंजूरी दे दी है, जबकि पांच पर आपत्ति और छह निरस्त किए गए हैं। शेष 49 पर कार्यवाही चल रही है।
रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण ने जनपद में 41 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए हैं, जिसमें नैनीताल में करीब 15 करोड़ के अवस्थापना कार्य चल रहे हैं। सूखाताल झील का 26 करोड़ से पुनर्जीवित कार्य किया जाना है, इसके लिए टेंडर कर दिया गया है। सातताल में सात करोड़ से पार्किंग बनेगी, जिसका टेंडर हो चुका हैै। कोश्याकुटौली में 125 वाहनों की पार्किंग, 40 दुकानें 2.25 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन है, जिनकी लाटरी से नीलामी होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा में रामनगर पुरानी तहसील में बहुमंजिला पार्किंग पीपीपी मोड पर बनाने संबंधी प्रस्ताव और भीमताल में भी पार्किंग प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कैबिनेट मंत्री ने प्राधिकरण को इसी तरह के दस प्रोजेक्ट और बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नैनीताल क्षेत्र में पार्किंग के लिए निजी भूमि का भी चयन किया जाए।
विज्ञापन
स्थायी तौर पर आय बढ़ाने वाली योजनाएं बनाएं
बैठक में पर्याप्त बजट होने के बाद भी निकायों ने राशि खर्च नहीं कर सके हैं, उसका मुद्दा भी आया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से बजट से मार्केट, शॉप, पार्किंग स्थल आदि की योजना बनाने के साथ विकसित करने को कहा है, जिससे स्थायी तौर पर राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे निकायों के कार्यों की समीक्षा करें और एक नोडल अधिकारी निकायों के कार्यों की नियमित निगरानी के लिए तैनात करें। शहरी विकास मंत्री ने निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस संस्था के साथ घर घर से कूड़ा उठान का टेंडर हुआ है, वहीं शत प्रतिशत यूजर चार्जर भी वसूलेगा। वसूली नहीं करने पर संबंधित संस्था के देयक धनराशि से काटा जाए। उन्होंने निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों, निकायों का आय व्यय, पीएम आवास योजना, राजीव गांधी आवास योजना आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
ये लोग मौजूद थे
बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, दायित्वधारी प्रकाश हर्बोला, डीएम सविन बंसल, सहायक आयुक्त नगर निगम विजेंद्र चौहान, अधिशासी अधिकारी नैनीताल एके वर्मा, भवाली ईश्वर रावत, लालकुआं राजू नबियाल, कालाढूूंगी प्रतिभा कोहली आदि मौजूद थे।