{"_id":"6599ad450b405421050893a8","slug":"partial-encroachment-of-shops-coming-under-beautification-will-be-broken-nainital-news-c-238-1-ntl1002-2148-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सौंदर्यीकरण की जद में आ रही दुकानों का आंशिक अतिक्रमण टूटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सौंदर्यीकरण की जद में आ रही दुकानों का आंशिक अतिक्रमण टूटेगा
Sun, 07 Jan 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
छावनी परिषद के समीप निशान लगाते लोनिवि की कर्मी।
नैनीताल। नगर के सात चौराहों के सौंदर्यीकरण को देखते हुए सरकारी संपत्ति के साथ ही दुकान स्वामियों की ओर से किए आंशिक अतिक्रमण को तोड़ा जाना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रतिष्ठान स्वामियों की ओर से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है।
नगर में 5.49 करोड़ रुपये से सात चौराहों के सौंदर्यीकरण के क्रम में तल्लीताल डांठ में कार्य शुरू हो गया है। डांठ से तल्लीताल बोट स्टेंड तक एमईएस कैंपस से लगे नाले को भी पाटा जा रहा है। दुकान स्वामियों के आंशिक अतिक्रमण पर विभाग की ओर से निशान लगाए गए हैं। इनमें मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप लगभग आठ, चीना बाबा चौराहे में दो व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना का कहना है कि चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण को व्यापारियों के सहयोग से हटा दिया जाएगा।