फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parks in the tourist city are deprived of facilities, some are locked and at other places the situation is bad.

Nainital News: पर्यटक नगरी के पार्क सुविधाओं से महरूम, किसी में लगा ताला तो कहीं स्थिति बदहाल

Mon, 22 Apr 2024 04:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Parks in the tourist city are deprived of facilities, some are locked and at other places the situation is bad.
नैनीताल। प्रदेश की प्रमुख पर्यटक नगरी नैनीताल में ग्रीष्म सीजन शुरू हो गया है। मई और जून पीक सीजन होता है। ऐसे में दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। लेकिन इस बार यहां आने वाले पर्यटकों को बैठने के लिए खूबसूरत पार्क से महरूम होना पड़ेगा। कारण यह है कि नगर के मुख्य पार्क में उसे ताला लगा मिलेगा, जबकि अन्य पार्क लगभग बदहाल हैं। कुछ पार्क में अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य हुआ, लेकिन शरारती तत्व झूले आदि को नुकसान पहुंचा चुके हैं। ऐसे में पालिका के समक्ष चुनौती बढ़ गई है। अमर उजाला टीम ने रविवार को पार्कों की पड़ताल की...
विज्ञापन

कैनेडी पार्क:
नगर की मुख्य मालरोड में लोअर मालरोड व नैनीझील के मध्य कैनेडी पार्क है। बीते वर्षों में एडीबी की ओर से पार्क को दुरुस्त कर यहां टाइल्स लगाई गई थी। लेकिन कई स्थानों पर टाइल्स उखड़ गई है। पाथवे के किनारे कभी फूलों से लहलहाने वाला बगीचा रोखड़ बन गया है। वहीं रोटरी क्लब की ओर से यहां ओपन जिम के तहत उपकरण लगाए हैं, लेकिन कई को शरारतियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन


बोट क्लब के समीप स्थित पार्क:
नगर का सबसे खूबसूरत पार्क क्लब के समीप है। यहां आकर्षक फूलों के साथ ही फव्वारा भी हैं। झील से सटा होने के कारण फोटोग्राफी के लिए आकर्षक है। लेकिन इसमें वर्षों से ताला जड़ा हुआ है। इन दिनों इस पार्क में ठेकेदार ने चौराहा सौदर्यीकरण के लिए लाए गए लोहे आदि के सामान को रखा गया है। जिससे पीक सीजन में बदसूरत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैपिटल के समीप अंबेडकर व अन्य पार्क : ये दोनों पार्क भी मुख्य स्थान पर हैं। यहां एक पार्क मेंं बच्चों के लिए झूले आदि भी लगे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश यहां भी अक्सर ताला रहता है। हाल ही में यहां अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान बैंड स्टैंड की सुरक्षा दीवार झील में गिर गई। जिससे उक्त परिक्षेत्र को पार्क को प्रशासन ने बंद कर दिया। पार्क में बच्चों के लिए झूलों को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

पंत पार्क के समीप छोटा पार्क ही सहारा:
यहां पंत पार्क के समीप है, जहां एक अथवा दो परिवार के बैठने का स्थान है। पर्यटक अक्सर यहां देखे भी जाते हैं। लेकिन यहां लगा फव्वारा भी बंद है। पूर्व में इसमें भी ताला था, जिसे क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद खोला गया था, जो आज पर्यटकों को राहत दे रहा है। पूर्व में हाईकोर्ट के स्थान पर वहां विभागीय कार्यालय (सेक्रिटेरिएट) होने पर समीप के दो विशाल पार्क में अक्सर पर्यटक बैठते थे, लेकिन अब वहां हाईकोर्ट है तथा सुरक्षा कारणों के चलते आवाजाही नहीं होती।



राहुल आनंद ईओ पालिका की ओर से नगर के विभिन्न पार्क को पर्यटकों की सुविधा के साथ ही इनके सौंदर्यीकरण, रखरखाव व सुरक्षा के लिए योजना बनाई जा चुकी है। जिसमें कई संस्थाओं ने हामी भी भरी है। लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते कवायद लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article