फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pantnagar University released 21,000 fish species of three species in Naini Lake

नैनीझील को मिला नया जीवन: पंतनगर विवि ने छोड़ीं 21 हजार मछलियों की तीन प्रजातियां, पारिस्थितिकी में आएगा सुधार

Wed, 07 Oct 2026 12:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 07 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

नैनीझील की पारिस्थितिकी सुधारने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग ने डीडीए सचिव मनीष कुमार के नेतृत्व में तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र से झील में 15,000 सिल्वर कार्प, 5,000 गोल्डन महाशीर और 1,000 बुनियस मछलियां छोड़ीं।

विज्ञापन
Pantnagar University released 21,000 fish species of three species in Naini Lake
पंतनगर विवि ने छोड़ीं 21 हजार मछलियों की तीन प्रजातियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर के नैनीझील की पारिस्थितिकी को बनाए रखने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग की ओर से झील में सिल्वर कार्प, गोल्डन महाशीर व बुनियस मछली के बीज डाले गए। ये मछलियां जलीय पारिस्थितिकी में सुधार लाने के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार को पंतनगर विश्वविद्यालय मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों व डीडीए सचिव मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम नैनीताल पहुंची। टीम ने तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र से झील में सिल्वर कार्प, गोल्डन महाशीर व बुनियस मछली छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंतनगर विवि के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि झील की जलीय पारिस्थितिकी के स्तर को ठीक करने के लिए लगातार झील में मछलियां डाली जाती हैं। कुछ ही वर्षों में झील में कॉमन कार्प मछली की संख्या बेहद बढ़ने लगी, जिसे नियंत्रित करने के लिए कॉमन कार्प व बिग हेड प्रजाति की मछलियों को निकालने के साथ ही नई प्रजातियां छोड़ी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि नैनीझील में 15,000 सिल्वर कार्प, 5,000 गोल्डन महाशीर व 1,000 बुनियस छोड़ी गई। सिल्वर कार्प झील की काई व खरपतवार को कम करेंगी, जबकि गोल्डन महाशीर जीवित जीवों को खाकर झील को साफ बनाए रखने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed