{"_id":"6ac6958bf8b3363af80de419","slug":"intoxicated-tourists-create-a-ruckus-on-mall-road-one-jumped-into-a-lake-while-the-other-lay-down-on-the-road-nainital-news-c-8-1-hld1031-847833-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशे में पर्यटकों का मालरोड पर हंगामा, एक झील में उतरा तो दूसरा सड़क पर लेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशे में पर्यटकों का मालरोड पर हंगामा, एक झील में उतरा तो दूसरा सड़क पर लेटा
Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मालरोड पर बुधवार को शराब के नशे में धुत दो पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। एक पर्यटक कपड़े उतारकर झील में नहाने उतर गया जबकि दूसरा सड़क पर लेटकर यातायात बाधित करने लगा।
राहगीरों ने उन्हें काफी समझाया और सड़क से हटने के लिए कहा लेकिन दोनों सुनने के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली के कांस्टेबल मनोज जोशी मौके पर पहुंचे और झील में नहा रहे पर्यटक को सख्ती से बाहर निकलवाया। सड़क पर लेटे पर्यटक को भी किसी तरह उठाकर हटाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पर्यटक हरियाणा के रहने वाले थे।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि दोनों को कांस्टेबल ने डांट-फटकार लगाकर मौके से हटा दिया।