फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opened the hospital by ignoring the rules

नियमों को ताक पर रखकर खोल दिया अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Opened the hospital by ignoring the rules
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल खोले जाने का एक मामला पकड़ा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को लालडांट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की जांच की तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। भवन का नक्शा पास नहीं था। क्लीनिकल इस्टेबिलशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल के पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई थी। जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और संयुक्त सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऋचा सिंह ने बताया कि लालडांट पर एक अस्पताल के बिना नक्शा पास कराए खोले जाने और संचालन संबंधी शिकायतें मिलीं थीं। अस्पताल प्रबंधन को भवन का नक्शा प्रस्तुत करने का नोटिस पहले ही दिया गया था लेकिन उनकी तरफ से नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया गया। भवन निर्माण से जुड़ा कार्य चलता मिला। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि अस्पताल का क्लीनिकल इस्टेबिलशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। टीम के सदस्यों के अनुसार भवन में उपयोग और अनुपयोग की गईं दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का पक्ष
हल्द्वानी। अस्पताल के कानूनी सलाहकार पृथ्वीपाल सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण संबंधी कार्रवाई चल रही है। पंजीकरण हो जाएगा। अस्पताल में कोई चिकित्सा सेवा नहीं दी जा रही थी। बोर्ड तक नहीं लगाया गया था। यह भवन पुराना है, इसमें पुनर्निर्माण से जुड़ा कार्य किया जा रहा है। टीम ने अस्पताल का रैंप पर आपत्ति जताई थी जिसे तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यह उत्पीड़न की कार्रवाई है। इन हालात में कोई अपना कामकाज कैसे शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने भेजा था पत्र
हल्द्वानी। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने अस्पताल प्रबंधन को छह जून को पत्र भेजा था। इसमें गया था कि चिकित्सालय को निर्गत अनन्तिम पंजीकरण की वैधता इस साल जनवरी में समाप्त हो चुकी है। पत्र में कहा गया कि बिना पंजीकरण/ नवीन पंजीकरण की कार्यवाही होने तक चिकित्सालय का संचालन अधिनियम में वर्णित प्राविधानुसार वैद्य नहीं होगा।
स्वास्थ्य विभाग पहले भी कर चुका कार्रवाई
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। पिछले साल जनवरी में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापा मारा था। कई तरह की गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।

जिले में चार सौ से अधिक निजी अस्पताल
हल्द्वानी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जिले में चार सौ से अधिक निजी अस्पताल, डेंटल क्लीनिक और लैब हैं। कई जगहों पर अस्पताल आदि खुले हैं। इनकी नियमित जांच आदि को लेकर क्या व्यवस्था है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed