फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   one vehicle seized, 40 fined

Nainital News: एक वाहन सीज, 40 के किए चालान

Fri, 27 Dec 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
one vehicle seized, 40 fined
नैनीताल। भीमताल-काठगोदाम रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग की टीम ने भवाली, नैनीताल और भीमताल क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस बीच बिना परमिट, डीएल और बीमा पर्यटकों को घुमा रहे एक टैक्सी वाहन को सीज किया गया। दिनभर में विभाग ने विभिन्न अनियमितताओं में 40 वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने नैनीताल, भीमताल व भवाली में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कैंची धाम से भवाली की ओर आ रहे वाहन को रोक दस्तावेज जांचे तो चालक के पास न तो लाइसेंस मिला, न वाहन का परमिट और ना ही फिटनेस और बीमा। टीम ने वाहन स्वामी दीपक कुमार को कड़ी चेतावनी देते हुए वाहन सीज कर भवाली कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया। नंदन आर्य ने बताया कि टैक्स, परमिट, फिटनेस, बिना हेलमेट समेत नैनीताल में नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर 40 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed