फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One arrested with drugs

नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested with drugs
One arrested with drugs
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने चिराग अली दरगाह रेलवे क्रासिंग के पास नशीली दवाओं के सौदागर इंदिरानगर निवासी नईम को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। पता चला कि वह तीन दुकानदारों को माल बेचता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार के अनुसार सोमवार की शाम उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल रूप बसंत और परवेज ने चेकिंग अभियान चलाया था। तलाशी लेने पर इंदिरानगर निवासी नईम के बैग से नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने धारा 8/22एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नईम को गिरफ्तार कर लिया। नईम ने बताया कि वह रुद्रपुर के खेड़ा से इंजेक्शन की खेप मजहर उर्फ सोनू से मंगाता है। मजहर ही नईम और बनभूलपुरा के कमरुद्दीन सहित तीन लोगों को नशीली दवाएं सप्लाई करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मजहर से पूछताछ की लेकिन उसके पास कोई इंजेक्शन बरामद नहीं हुआ। मजहर उर्फ सोनू ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व बनभूलपुरा स्थित अपनी साली नसरीन पत्नी असगर के घर में किराए पर रह रहा था लेकिन नसरीन ने उसका पुलिस सत्यापन नही कराया था। इस मामले में पुलिस ने नसरीन का पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया। मजहर उर्फ सोनी का भी पुलिस एक्ट में चालान किया। पुलिस कमरूद्दीन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ बरामद
एविल (10) नौ पीस, लेजेसिव के 120 टैबलेट, एल्प्रासेप की 120 टैबलेट, 48 सिंप्लेक्स कैप्सूल, ट्रामा डोल की 31 टैबलेट और डिस्पो वैन की छह सीरिंज।
नशीली दवा मामले में पहले भी पकड़े गए थे
हल्द्वानी। नशीली दवा आपूर्ति करने के मामले में वनभूलपुरा पुलिस और ड्रग निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई के दौरान इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास काफी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में शहादरा पुलभट्टा निवासी आजम और शनिबाजार रोड निवासी मोहम्मद अफसर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed