फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On Rakshabandhan, one had to wait for three hours to travel in a roadways bus

Nainital News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में सफर के लिए तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, one had to wait for three hours to travel in a roadways bus
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन की ओर से पहले से इंतजाम नहीं करने के लिए कारण यात्रियों को रक्षाबंधन से पहले परेशान होना पड़ा। बसें कम पड़ने से नैनीताल, बरेली और टनकपुर जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज स्टेशन में तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। यात्रियों के उमड़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने टनकपुर और नैनीताल रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें भेंजी।
विज्ञापन



रक्षाबंधन और हल्द्वानी में आयोजित परीक्षा देने आए युवाओं के कारण बसें कम पड़ गईं। रोडवेज प्रबंधन ने आनन-फानन अन्य डिपो से बसों को मंगाना शुरू किया। खासकर टनकपुर, नैनीताल और बरेली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस अड्डे में बस के लिए तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। रोडवेज प्रबंधन ने काठगोदाम और हल्द्वानी की दिल्ली जाने वाली बसों को टनकपुर, बरेली रूट पर भेजा। उधर पर्वतीय रूट की बसों को नैनीताल भेजा। शाम पांच बजे किसी तरह स्थिति सामान्य हुई। रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कई रूटों पर अतिरिक्त बसों को भेजा गया।
विज्ञापन





रोडवेज ने भीड़ बढ़ने पर बरेली, मुरादाबाद से मांगीं बसें

यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बरेली और मुरादाबाद डिपो से बसें मांगी। दोनों डिपों की बसें हल्द्वानी पहुंची और यहां से बरेली और मुरादाबाद के यात्रियों को लेकर गई। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed