फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On January 22, the echo of Jai Shri Ram will be heard not only in India but also in foreign countries.

Nainital News: 22 जनवरी को भारत नहीं विदेशों में भी सुनाई देंगी जय श्रीराम के उद्घोष की गूंज

Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
On January 22, the echo of Jai Shri Ram will be heard not only in India but also in foreign countries.
नैनीताल। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश में उत्सव सा माहौल है, वहीं विदेशों में भी भारतीय मूल के लोग भी इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। रामा फाउंडेशन की ओर से श्रीराम को लेकर 20 जनवरी को कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिडनी स्थित रामा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलीप ने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि भारत के लोग भाग्यशाली हैं कि 22 जनवरी को वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। अहमदाबाद मूल के दिलीप ने बताया कि भारत के भव्य आयोजन की विदेशों में भी चर्चाएं हैं। देश-विदेश में श्रीराम की स्वीकार्यता को देखते हुए सिडनी में कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेकर विशाल मैदान में कार्यक्रम रखे गए हैं। इसमें बच्चों, महिलाओं व आम जन के लिए कार्यक्रम के साथ ही हनुमान चालीसा, राम धुन, राम पूजा, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन की सफलता के लिए योगेश पटेल, घनश्याम कनानी, जैमिन पटेल, अभिषेक पटेल आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे आयोजन
(बच्चों के लिए) (अन्य के लिए)
पेटिंग हनुमान चालीसा-रामधुन
राम रथ यात्रा राम पूजा-महाआरती-प्रसाद वितरण
राम सेना परेड शाम को आतिशबाजी
सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजन स्टाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed