फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oklkanda two cattle tarry, cracks in many houses

ओखलकांडा में दो मवेशी बहे, कई मकानों में दरारें

Tue, 07 Jul 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ भीमताल/मुक्तेश्वर/गरमपानी (नैनीताल)।
अमर उजाला/ब्यूरो/ भीमताल/मुक्तेश्वर/गरमपानी (नैनीताल)। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

 रविवार से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ओखलकांडा के कौंता गांव में दो मवेशी बह गए और कई मकानों में दरारें आ गईं। भवाली-अल्मोड़ा मार्ग में कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। बेतालघाट ब्लाक में शहीद बलवंत सिंह रोड और रातीघाट-बेतालघाट मार्ग बंद है। बारिश से अधिकांश जगह जलभराव हो गया।

विज्ञापन


धारी तहसील में रविवार रात से गधेरे उफान पर हैं। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि  ओखलकांडा के कौंता ग्रामसभा निवासी पूरन सिंह की गाय और बैल दोनों गधेरे में बह गए। धारी ब्लॉक के चौखुटा निवासी भुवन चंद्र, ओखलकांडा के भदरीठा निवासी चंदन सिंह और डालकन्या निवासी गणेश राम के मकानों में दरार आ गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने पटवारियों को मौके पर भेजा है। बारिश से पतलोट ल्वाड़ डोबा सड़क दीवार गिरने से बंद हो गई। बडौन सुनकोट मार्ग भी बंद है। इन सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। वहीं, बेतालघाट-भुजान रोड ब्लाक कार्यालय के पास मलबा आने से बंद है। बेतालघाट-गर्जिया और बेतालघाट-रातीघाट रोड एक सप्ताह से नहीं खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरना-रानीखेत रोड में कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। इससे यातायात दिनभर रुक-रुककर बाधित होता रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाया गया। वहीं खैरना-रानीखेत रोड में कालिका मंदिर के पास कलमठ के बंद होने से सड़क जलमग्न हो गई है।


बेतालघाट ब्लाक में शहीद बलवंत सिंह रोड कालीपड़ाड़ी के पास और रातीघाट-बेतालघाट रोड सिमलखा के पास मलबा आने से बंद है। भवाली-अल्मोड़ा एनएच में पाडली, रातीघाट, दोपाखी, भौर्या बैंड, छड़ा, लोहाली, जौरासी, काकड़ीघाट और सुयालबाड़ी में पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed