{"_id":"c0d816cd8dc728c011bbff70b9e91171","slug":"oklkanda-fruit-vegetable-waste-in-the-villages-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओखलकांडा के गांवों में फल-सब्जी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखलकांडा के गांवों में फल-सब्जी बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल (नैनीताल)।
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते ओखलकांडा ब्लाक में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, वहीं बडौन और इसके आसपास के गांवों में तीन दिन से विद्युतापूर्ति ठप है। सांसद प्रतिनिधि चतुर बोरा ने बताया कि ओखलकांडा क्षेत्र के भीड़ापानी, नाई, भूमका, हरिनगर, थली, मोहनागांव, महतोली, मनाघेर, पतलिया, भौनरा, जोस्यूड़ा, बेड़चूला, कटना, ढोलीगांव, सुनकोट, कचलाकोट, कुकना, कैड़ागांव में गेहूं और आलू को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ललित चिलवाल ने बताया कि चमोली से बडौन तक अधिकांश संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। संपर्क मार्गों की दीवारें गिर चुकी हैं। पदमपुरी से गुनियालेख तक फलों को खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बडौन में तीन दिन से लाइट नहीं है।
विज्ञापन