फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers rebuke over increase in incidents of theft

चोरी की घटनाओं में वृद्धि पर अधिकारियों को फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officers rebuke over increase in incidents of theft
नैनीताल के डीआईजी दफ्तर में अपराध समीक्षा बैठक लेते डीआईजी जगत राम जोशी। - फोटो : NAINITAL
पुलिस उपमहानिरीक्षक जेआर जोशी ने मंडल भर के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए वांछित अपराधियों की धरपकड़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि पर अधिकारियों को फटकार लगाई और ऐसे सभी मामलों का त्वरित गति से खुलासा करने को कहा। उन्होंने आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और गैंगों के फरार सदस्यों की धरपकड़ करने के लिए संभावित स्थानाें पर दबिश देने को कहा। कहा कि इसके लिए थाना और सर्किल वार टीमें गठित की जाएं।
विज्ञापन

डीआईजी कार्यालय सभागार में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोशी ने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, माल बरामदगी, गिरफ्तारी, सम्मन वारंटों की तामीली, मालखानों से माल के निस्तारण, यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा की। डीआईजी ने गली मोहल्लों में फेरी लगाने वालों, किराएदारों, ठेकेदारों के अधीन कार्य करने वाले मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने, वाहन दुर्घटनाओं और तस्करी पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व सभी संवेदनशील स्थानों पर अधिकाधिक सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नैनीताल के एसएसपी सुनील कुमार मीणा, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, अल्मोड़ा के प्रहलाद नारायण मीणा, बागेश्वर की प्रीति प्रियदर्शनी, चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु आदि थे।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाने के मंगल सिंह पुलिस आफ द मंथ
डीआईजी ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए बनभूलपुरा थाने में तैनात उप निरीक्षक मंगल सिंह को पुलिस आफ द मंथ के पुरस्कार से नवाजा। बताया कि एसआई मंगल सिंह ने पहली सितंबर को गौलापार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त मो. सुहेल निवासी मोहल्ला इस्लामनगर वार्ड नंबर पांच खटीमा को 453.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। एसआई मंगल सिंह की इस उपलब्धि पर डीआईजी जेआर जोशी एवं एसएसपी सुशील कुमार मीणा ने प्रशस्ति पत्र और एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed