सैट टॉप बाॅक्स नहीं तो टीवी बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर आयुक्त कर हंसा दत्त पांडे ने बिक्री और मनोरंजन कर विभाग की मंडलीय समीक्षा की। अपर आयुक्त ने सुख साधन कर की समीक्षा कर बिक्री कर विभाग के अधिकारियों को सराय एक्ट के अंतर्गत शत प्रतिशत होटलों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा में अपर आयुक्त ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों के सभी केबिल उपभोक्ताओं के लिए सैट अप बॉक्स लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। कुमाऊं में सैट अप बॉक्स लगवाने की गति निराशाजनक है। गाइड लाइन के मुताबिक 31 दिसंबर से पहले सभी उपभोक्ताओं को बॉक्स लगवाना है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल में 70 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां ही सैट अप बाक्स लगे हैं। पिथौरागढ़ एवं चंपावत जिलों में बॉक्स लगने की गति बहुत ही कम है। अल्मोड़ा और बागेश्वर में अभी तक सैट अप बॉक्स क्रय ही नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के बाद प्रसारण बाधित हो जाएगा। इसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर पडे़गा वहीं उपभोक्ता मनोरंजन व सूचनाओं से वंचित रह जायेंगे। अपर आयुक्त ने कहा कि मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह नए सिरे से डिश केबिल कनेक्शन का भौतिक सत्यापन करें।
बेहतर होगा कि मतदाता सूची के अनुसार कनेक्शनों को मिलान किया जाए। डिश केबिल से मिलने वाला राजस्व कतई संतोषजनक नहीं है। लगभग 90 प्रतिशत लोगों के पास डिश कनेक्शन हैं।
बैठक में संयुक्त आयुक्त ब्रिकी कर एनएस नगनयाल, उपायुक्त मनोरंजन कर वीके रस्तौगी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी सुंदर सिंह खम्पा, मनोरंजन कर निरीक्षक विनोद राय, तनुजा पांडे कमल सिंह बिष्ट, भावना भट्ट और गौरव पंत उपस्थित थे।