फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nuiances

ताज चौराहे पर टेंपो को रोकने पर हंगामा  

Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
nuiances
Auto - फोटो : Google.in

विज्ञापन
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास सवारियां भरकर ताज चौराहे से गौलापार जा रहे टेंपो चालकों को पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हो गया। टेंपो चालकों ने मेयर और एसडीएम से मुलाकात कर ताज चौराहे के पास चार टेंपो को खड़ा करने और वापसी पर इस मार्ग से गौलापार जाने की अनुमति मांगी। 

 प्रशासन ने गौलापार के टेंपो के लिए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की है। बुधवार को टेंपो चालक स्टेशन के पास सवारियां भरकर ताज चौराहे से गौलापार जा रहे थे। तभी वहां तैनात वनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी और सिपाहियों के साथ टेंपो चालकों को रोक दिया। इस पर टेंपो चालक भड़क गये। उन्होंने गौलापार के लोगों के साथ मेयर जोगेंद्र रौतेला से मुलाकात की। टेंपो चालकों ने चार टेंपो को ताज चौराहे अथवा रामलीला मैदान में पार्किंग करने की अनुमति मांगी। इसके बाद उन्होंने एसडीएम एपी वाजपेयी से मुलाकात कर इसी मांग को दोहराया। मेयर और एसडीएम ने दो के भीतर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौलापार टेंपो यूनियन अध्यक्ष डीके पांडे, ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह नौला, राजेंद्र सिंह चुफाल, राजेंद्र तिवारी, प्रताप बिष्ट, भुवन भगत,भवान नगरकोटी,जगदीश गंगोली , सोनू पौडियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed