{"_id":"5ed2ca0d8ebc3e909943b5ee","slug":"now-severe-corona-infected-will-be-admitted-to-sth-haldwani-news-hld384641030","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसटीएच में केवल गंभीर कोरोना संक्रमित व्यक्ति ही होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसटीएच में केवल गंभीर कोरोना संक्रमित व्यक्ति ही होंगे भर्ती
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम ने कहा है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है इसलिए कोरोना पॉजीटिव मरीजों को अब सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती न जिले भर में चिन्हित कोविड केयर सेंटरों मे रखा जाएगा।
डीएम सविन बसंल ने शनिवार की देर शाम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटरों की व्यवस्था और संचालन आईआरटी द्वारा की जाएगी। इन सेंटरों के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार होंगे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक कोविड केयर सेंटर पर 24 घंटे मेडिकल टीम के साथ आक्सीजन युक्त एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट और संबंधित उपजिलाधिकारियों से कहा है कि कोविड केयर सेंटर में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा जिन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई हो परंतु कोरोना से संबंधित कोई लक्षण प्रकाश में नही आये हैं अथवा हल्के लक्षण प्रकाश में आये हैं।
आईआरटी द्वारा कोविड केयर सेंटर में रखे गए व्यक्तियों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन सेंटर में रखे गए व्यक्तियों का नजदीकी प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से परीक्षण कराया जाएगा। उन्होेेंने कहा कि अन्य मरीज जिन्हें सेंटर में रखा गया हो उनका 10 दिन तक नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होगा। यदि अंतिम तीन दिन में कोई लक्षण बुखार सहित परिलक्षित न हो तो ऐसे व्यक्तियों को 10 दिन पूर्ण होने के बाद अवमुक्त करते हुए अग्रिम सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये बनाए गए हैं कोविड केयर सेंटर
- हल्द्वानी : वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, संभागीय प्रशिक्षण संस्थान मोतीनगर, होटल देवाशीष, सौरभ कैंडी होटल, मल्लिका होटल, रॉयल विंडसर होटल काठगोदाम।
- रामनगर : होटल समसारा, पर्यटक आवास गृह
नैनीताल : होटल रियो ग्रान्ड, होटल स्टारलिंग
भीमताल : प्रिंस रेजीडेंसी
धारी : पर्यटक आवास गृह पदमपुरी।